HomeMaharashtraसंदीप देशमुख ने महाराष्ट्र राज्य सेवा हक्क आयोग के नागपुर आयुक्त पद...

संदीप देशमुख ने महाराष्ट्र राज्य सेवा हक्क आयोग के नागपुर आयुक्त पद की शपथ ली

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य सेवा हक्क आयोग के मुख्य आयुक्त मनु कुमार श्रीवास्तव ने संदीप जगन्नाथ देशमुख को महाराष्ट्र राज्य सेवा हक्क आयोग के नागपुर आयुक्त पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई। शुक्रवार को मंत्रालय के सामने स्थित नए प्रशासन भवन की सातवीं मंजिल पर स्थित आयोग के कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कोकण विभाग के आयुक्त बलदेव सिंह तथा अमरावती विभाग के आयुक्त अरुण डोंगरे उपस्थित थे। वहीं दूरदृश्य संवाद प्रणाली के माध्यम से छत्रपति संभाजीनगर विभाग के आयुक्त डॉ. किरण जाधव, नाशिक विभाग की आयुक्त चित्रा कुलकर्णी और पुणे विभाग के आयुक्त सुधाकर तेलंग भी समारोह में शामिल हुए। संदीप देशमुख इससे पहले एसआरए के सचिव, अपर आयुक्त तथा विशेष निबंधक सहकारी संस्था (सेवानिवृत्त) के रूप में कार्यरत थे। मुख्य आयुक्त मनु कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ आयोग के कार्यों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा करना, महाराष्ट्र लोकसेवा हक्क अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों की निगरानी करना, उन्हें मार्गदर्शन देना तथा कार्यप्रणाली की समीक्षा करना राज्य सेवा हक्क आयुक्त पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। बताया गया कि राज्यपाल जिश्नु देव वर्मा ने मनु कुमार श्रीवास्तव को संदीप जगन्नाथ देशमुख को राज्य सेवा हक्क आयुक्त, नागपुर पद की शपथ दिलाने के लिए अधिकृत किया था। कार्यक्रम का संचालन पूर्व राज्य सेवा हक्क आयुक्त, पुणे दिलीप शिंदे ने किया। इस अवसर पर आयोग की सचिव वैशाली राज चव्हाण भी उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments