Thursday, May 21, 2026
Google search engine
HomeCrimeमुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: हावड़ा गोलीबारी और धमाका मामले के...

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: हावड़ा गोलीबारी और धमाका मामले के 3 मुख्य आरोपी शिलफाटा से गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुई गोलीबारी और धमाके की सनसनीखेज घटना के मामले में फरार चल रहे तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मुंबई में छिपकर रह रहे थे। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन चलाकर इन्हें शिलफाटा इलाके से दबोचा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 7 मई 2026 को शिवपुर पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला गोलीबारी, विस्फोट और आपराधिक साजिश जैसी गंभीर घटनाओं से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद कथित मास्टरमाइंड सहित कई आरोपी फरार हो गए थे। इसी बीच मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-6 को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी मुंबई के शिलफाटा इलाके में एक कमरे में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया और तकनीकी सर्विलांस तथा मानव खुफिया नेटवर्क की मदद से तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:- शमीम अहमद अब्दुल राशिद (50), निवासी जीटी रोड, शिवपुर, हावड़ा, जमील अख्तर अली (43), निवासी काजीपारा घाट रोड, शिवपुर, हावड़ा एवं आफताब अनवर खुर्शीद अनवर (44), निवासी घाट रोड, शिवपुर, हावड़ा। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी शिवपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज पांच अलग-अलग मामलों में वांछित थे। ये सभी मामले गोलीबारी, धमाकों और अवैध हथियारों से जुड़ी आपराधिक घटनाओं से संबंधित बताए जा रहे हैं। मुंबई पुलिस अब तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस के हवाले करेगी। अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल से जुड़े हिंसक मामलों में फरार आरोपियों को पकड़ने में मुंबई पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इससे पहले क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) ने मुर्शिदाबाद बम हमले के मामले में शामिल दो आरोपियों को बोरीवली से गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंपा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments