HomeCrimeलुधियाना में लापता पंजाबी गायिका इंदर कौर का शव नहर से बरामद,...

लुधियाना में लापता पंजाबी गायिका इंदर कौर का शव नहर से बरामद, मुख्य आरोपी कनाडा फरार

लुधियाना, पंजाब। लुधियाना में कुछ दिन पहले लापता हुई 29 वर्षीय पंजाबी गायिका इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर का शव नहर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह के कनाडा फरार होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जमालपुर निवासी इंदर कौर 13 मई को अपनी कार से घर से निकली थीं, जिसके बाद से वह लापता थीं। परिवार ने काफी तलाश के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गायिका के भाई ने सुखविंदर सिंह पर अपहरण का आरोप लगाया था। परिवार का आरोप है कि सुखविंदर सिंह पहले से शादीशुदा था, लेकिन वह इंदर कौर पर शादी करने का दबाव बना रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस के मुताबिक, रविवार को इंदर कौर की कार नीलों नहर से बरामद की गई, जबकि सोमवार को उनका शव नहर से मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल समराला भेज दिया गया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सुखविंदर सिंह के पिता प्रीतम सिंह और उसके दोस्त करमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह कथित तौर पर वारदात के बाद कनाडा भाग गया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे की असली वजह क्या थी तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments