सेंट लॉरेंस स्कूल के पास सड़क पर गहरा गड्ढा, क्या हादसे का इंतजार कर रहा BMC?

बारिश बीतने के बाद भी सड़क बदहाल, बीएमसी H/पश्चिम विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही पर उठे सवाल

मुंबई। बीएमसी के H/पश्चिम विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को सड़क पर बना गहरा गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा है या फिर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? संताक्रूज़ पश्चिम के लिंकिंग रोड स्थित सेंट लॉरेंस स्कूल के पास मुख्य सड़क पर बना गहरा गड्ढा वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। बारिश के दौरान इस गड्ढे में पानी भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। व्यस्त मार्ग होने के कारण इस सड़क पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है। मौके पर सड़क की बदहाल स्थिति साफ दिखाई देती है। गड्ढे के आसपास कचरा और मलबा भी जमा है, जबकि सड़क किनारे नाली और फुटपाथ की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश का मौसम बीत जाने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। सवाल यह है कि सड़क की ऐसी हालत जिम्मेदार अधिकारियों को क्यों दिखाई नहीं दे रही? क्या किसी वाहन चालक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ही बीएमसी हरकत में आएगी। नागरिकों ने बीएमसी H/पश्चिम विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर गड्ढे को भरने और सड़क की उचित मरम्मत कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन हादसा होने से पहले जागता है या किसी अनहोनी के बाद कार्रवाई की औपचारिकता निभाता है। #Mumbai #BMC #BMCHEast #BMCWest #SantacruzWest #LinkingRoad #StLawrenceSchool #MumbaiRoads #Potholes #PotholeProblem #RoadSafety #MumbaiTraffic #CivicIssues #MumbaiNews #SwarnimPradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *