तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रामपुर गढ़ौवा के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

शॉटपुट में स्वर्ण, दौड़ व लंबी कूद में तीन रजत और जेवलिन थ्रो में कांस्य, करीब 500 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। नवाबगंज स्थित श्यामलाल इंटर कॉलेज में 5 अक्टूबर को तहसील स्तरीय माध्यमिक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) बालक वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य डॉ. अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व और तहसील क्रीड़ा प्रभारी धर्मेश प्रताप सिंह के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के करीब 500 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बेसिक शिक्षा विभाग के औरास स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए। इनमें शॉटपुट में एक स्वर्ण पदक, दौड़ एवं लंबी कूद में तीन रजत पदक तथा जेवलिन थ्रो में एक कांस्य पदक शामिल है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतिभा को भी मजबूती से सामने रखा। विजेता खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए जिला व्यायाम शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार ने कुल 501 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। बीएसए उन्नाव और बीईओ औरास ने भी परिषदीय विद्यालय के बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप वर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, आरआई गौहर, विद्या सागर, आशीष, गगनदीप, शीतला प्रसाद मिश्र, संतोष तिवारी, गौरव यादव, बृजेश सागर, प्रेम प्रकाश, शमीमुर्रहमान, धीरज, हिमांशू, पंकज, राज किशोर, शुभम, प्रमोद, संदीप मिश्र, विजय विक्रम, आलोक, कुलदीप एवं विजय नारायण सहित अन्य शिक्षक और खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे। तहसील क्रीड़ा प्रभारी धर्मेश प्रताप सिंह ने बताया कि 8 से 10 अक्टूबर तक जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *