Wednesday, April 15, 2026
Google search engine
HomeArchitectureमंत्री गुलाबराव पाटील ने श्रीरामपुर में अधूरी जल योजनाएं जल्द पूरी करने...

मंत्री गुलाबराव पाटील ने श्रीरामपुर में अधूरी जल योजनाएं जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

मुंबई। श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबित जलापूर्ति योजनाओं को शीघ्र पूरा कर नागरिकों को स्वच्छ और नियमित पानी उपलब्ध कराने के निर्देश राज्य के जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटील ने दिए। बुधवार को मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में श्रीरामपुर क्षेत्र की विभिन्न जल योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। बैठक में विधायक हेमंत ओगले, विभाग के प्रधान सचिव पराग जैन नैनुटिया, जल जीवन मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी. श्रीकांत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री पाटील ने निर्देश देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही योजनाओं में आने वाली सभी बाधाओं को तुरंत दूर किया जाए। आवश्यक अनुमतियों और तकनीकी प्रक्रियाओं को बिना विलंब पूरा करते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति का विषय सीधे लोगों के जीवन से जुड़ा है, इसलिए अधिकारियों को जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी योजनाएं निर्धारित समय में पूरी कर हर घर तक नल के माध्यम से पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में ठेकेदारों की समस्याओं, तकनीकी मुद्दों और निधि वितरण जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments