Tuesday, April 14, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमहाराष्ट्र में 5,760 करोड़ का पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट: 1200 मेगावाट बिजली और...

महाराष्ट्र में 5,760 करोड़ का पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट: 1200 मेगावाट बिजली और 1500 रोजगार की उम्मीद

मुंबई। मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के जल संसाधन विभाग ने सोमवार को नोवारियन एनर्जी के साथ पुणे और रायगढ़ जिलों में ‘रणवाड़ी ऑफ-स्ट्रीम क्लोज-लूप पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट’ के विकास के लिए समझौता (एमओयू) किया है। इस परियोजना के तहत 5,760 करोड़ रुपये के निवेश से 1200 मेगावाट स्वच्छ बिजली उत्पादन और करीब 1,500 रोजगार सृजन की संभावना जताई गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य में ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती देने और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह परियोजना पुणे और रायगढ़ जिलों के विकास को भी गति देगी। सरकार के अनुसार, इस समझौते के साथ महाराष्ट्र में अब तक कुल 56 पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स शुरू किए जा चुके हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 79,415 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इन सभी परियोजनाओं में कुल मिलाकर करीब 4.22 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है, जिससे राज्य में बड़े पैमाने पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, लगभग 1.29 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स भविष्य में ऊर्जा भंडारण और आपूर्ति संतुलन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे महाराष्ट्र देश के अग्रणी ऊर्जा उत्पादक राज्यों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments