Monday, April 13, 2026
Google search engine
HomeReviewsमोहान विधानसभा में मासिक बैठक: 2027 चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन

मोहान विधानसभा में मासिक बैठक: 2027 चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उन्नाव की 164 मोहान विधानसभा के क्षेत्रीय कार्यालय मेहंदी खेड़ा, हसनगंज में विधानसभा अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहान की पूर्व प्रत्याशी डॉ. आँचल वर्मा पासी, पूर्व विधायक राधेलाल रावत, पूर्व प्रत्याशी सेवक लाल रावत, जिला पंचायत सदस्य ब्रजपाल सिंह यादव, विधानसभा महासचिव लतीफ उस्मानी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष हसनगंज सल्तनत बहादुर, ब्लॉक अध्यक्ष औरास सुरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष मोहान तसवार अली, नगर अध्यक्ष औरास जितेंद्र विश्वास, नगर अध्यक्ष नवाबगंज दिग्विजय सिंह लोधी, लोहिया वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष सुजीत रावत, जिला सचिव शिवा सिंह चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मोहान सीट से जीत हासिल कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आगामी रणनीति पर कार्य करने का आह्वान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments