HomeMaharashtraदो कामगार नेताओं का मिलन: संगठन और संघर्ष को मिलेगी नई दिशा

दो कामगार नेताओं का मिलन: संगठन और संघर्ष को मिलेगी नई दिशा

मुंबई। धड़क कामगार यूनियन के संस्थापक महासचिव एवं विख्यात कामगार नेता अभिजीत राणे को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की कामगार आघाड़ी का मुंबई अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विभिन्न श्रमिक संगठनों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में मजदूर विकास यूनियन के अध्यक्ष विकास तिवारी ने रविवार को उनसे मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर विकास तिवारी ने कहा कि अभिजीत राणे का लंबे समय से श्रमिकों के हित में किया गया संघर्ष और उनका अनुभव इस नई भूमिका में निश्चित रूप से कामगारों के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राणे के नेतृत्व में भाजपा कामगार आघाड़ी मुंबई में मजदूरों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच श्रमिकों के कल्याण, संगठन की मजबूती और आने वाले समय में कामगारों के मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई। इस नियुक्ति को श्रमिक संगठनों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments