मणिकर्णिका वुमेन्स क्लब का चौथा अधिष्ठापन एवं अवार्ड समारोह संपन्न

एमएलसी रमा निरंजन रहीं मुख्य अतिथि, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. नीति शास्त्री की विशिष्ट उपस्थिति, उत्कृष्ट योगदान देने वाली सदस्याओं का हुआ सम्मान

देवेश प्रताप सिंह राठौर
झांसी, उत्तर प्रदेश।
मणिकर्णिका वुमेन्स क्लब, झांसी का चौथा अधिष्ठापन (इंस्टॉलेशन) एवं अवार्ड समारोह रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को होटल नटराज सरोवर में उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में नवगठित बोर्ड को कार्यभार सौंपने के साथ वर्षभर क्लब की गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सदस्याओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सपना सराओगी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए किया। संचालन प्रीति बाजपेयी ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी रमा निरंजन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. नीति शास्त्री उपस्थित रहीं। अतिथियों और क्लब की सदस्याओं ने नवगठित बोर्ड को शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान निवर्तमान बोर्ड की प्रेसिडेंट ओमनी राय एवं वाइस प्रेसिडेंट नूपुर अग्रवाल ने नव-निर्वाचित बोर्ड को विधिवत कार्यभार सौंपा। नए बोर्ड में मोनिका कोचर को प्रेसिडेंट, तमन्ना राय को वाइस प्रेसिडेंट, संयुक्ता शर्मा को ट्रेजरर और प्रेरणा हजेला को सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई। क्लब की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली फाउंडिंग मेंबर्स सिमरित जिज्ञासी, सोनिया सिंह, रचना कुदरिया और ट्विंकल बंसल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं डाइस मेंबर्स दीप्ति सोनी, कशिश अग्रवाल, दर्शना सोनी, अंजलि अग्रवाल और मोना राय को उत्कृष्ट योगदान के लिए मोमेंटो प्रदान किए गए। वर्षभर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने वाले प्रोग्राम डायरेक्टर्स का भी सम्मान किया गया। करवा चौथ कार्यक्रम के लिए नीलू नरवानी और नेहा अग्रवाल, मास्करेड के लिए डॉ. फेरी चंदेल और मोनिका कोचर, न्यू ईयर के लिए सिमरित जिज्ञासी और ज्योत्सना पांडे, होली के लिए नेहा तिवारी और अंजलि अग्रवाल, मणिकर्णिका विवाह उत्सव के लिए राखी मिश्रा और कविता पांडे, पूल पार्टी के लिए प्रीति बाजपेयी तथा तीज कार्यक्रम के लिए दर्शना सोनी और प्रियंका नाचौला को मोमेंटो एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में क्लब की पूर्व प्रेसिडेंट नेहा तिवारी, प्रेरणा सहवानी, मायरा, अमृता बंसल, आकांक्षा, निशा साहू, प्रीति साहू, सरिता मित्तल, जसप्रीत चावला, हिना करवानी, रश्मि श्रीवास्तव, स्वालेहा खान, नम्रता गुप्ता और दीपा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान क्लब की वर्षभर की उपलब्धियों, गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। सदस्याओं ने सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से मणिकर्णिका वुमेन्स क्लब को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *