पालघर में प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों के माफियाओं पर FDA का शिकंजा, एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई

सहायक आयुक्त प्रवीण सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में ₹63.50 लाख का माल जब्त; सोमवार को भी पकड़ी गई थी ₹70 लाख की खेप

पालघर। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने पालघर में प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ शिकंजा कसते हुए एक और बड़ी कार्रवाई की है। एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य), जोन-1 प्रवीण सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में FDA की टीम ने चारोटी टोल नाका पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों और उनकी ढुलाई में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन समेत कुल ₹63.50 लाख का माल जब्त किया है।खास बात यह है कि पालघर में प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले सोमवार को भी FDA की टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन समेत करीब ₹70 लाख का माल जब्त किया था और संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।ताजा कार्रवाई 2 और 3 अक्टूबर 2026 को दहाणू तालुका के चारोटी टोल नाका पर की गई। FDA की टीम ने ₹43.50 लाख मूल्य के प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ जब्त किए। इसके साथ ही इनकी ढुलाई में इस्तेमाल किया जा रहा करीब ₹20 लाख मूल्य का बंद बॉडी आइशर ट्रक भी जब्त किया गया। इस तरह जब्त माल और वाहन की कुल कीमत ₹63.50 लाख बताई गई है।मामले में वाहन चालक फिरोज खाजा मिया सय्यद सहित कुल सात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों को बिक्री के उद्देश्य से परिवहन और भंडारण किए जाने के मामले में कासा पुलिस स्टेशन में 3 अक्टूबर को एफआईआर क्रमांक 188/2026 दर्ज की गई है।मामले में BNS की धारा 123, 223, 274, 275 और 3(5) सहित खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को लिखित निर्देश भी दिए गए हैं कि जांच के दौरान यह देखा जाए कि इस मामले में MCOCA लागू किया जा सकता है या नहीं। साथ ही खाद्य सुरक्षा आयुक्त, महाराष्ट्र राज्य द्वारा 12 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई करने को कहा गया है।यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी.एस. कचावे के साथ यू. आर.कावले और एम. जाधव की टीम ने सहायक आयुक्त (खाद्य), जोन-1 प्रवीण सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में की। एक सप्ताह के भीतर लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई से पालघर में प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ FDA की सख्ती साफ दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *