मोहान विधानसभा में ‘नमो सेवा गाथा’ के तहत चार दिवसीय नुक्कड़ नाटक संपन्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के संघर्ष और सेवा काल की यात्रा को कलाकारों ने किया प्रस्तुत

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मोहान विधानसभा क्षेत्र में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक चार दिवसीय ‘नमो सेवा गाथा’ की अनकही कहानियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति में कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के संघर्ष और सेवा काल के सफर के साथ देश में विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नवाबगंज स्थित दुर्गा मंदिर के निकट नुक्कड़ नाटक के समापन अवसर पर मोहान विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजेश कुमार रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है और आज वह करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज में सभी को एक नजर से देखा और नई-नई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के लोगों को लाभ पहुंचा रहे हैं। विधायक बृजेश कुमार रावत ने नुक्कड़ नाटक दल के प्रमुख रंगकर्मी जब्बार अकरम एवं सभी साथी कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता आती है। मोहान विधानसभा क्षेत्र में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चार दिवसीय नुक्कड़ नाटक के सफल आयोजन में विधायक बृजेश कुमार रावत, मोहान विधानसभा कार्यक्रम संयोजक कपिल निगम, नवाबगंज ब्लॉक प्रतिनिधि रवि सिंह, आयुष श्रीवास्तव, दीपू सिंह, आनंद पंडित, मिलन पांडे, राजन शर्मा, लिटिल सिंह, रामबाबू, राजकुमार सिंह, ओमप्रकाश कनौजिया, देशराज रावत, सरोज सिंह, अजय श्रीवास्तव, ललित मौर्या, रामजी गुप्ता, मोहित सिंह, शशिकांत राजपूत, दुर्गेश तिवारी एवं नवाबगंज चेयरमैन दिलीप लश्करी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *