Saturday, March 7, 2026
Google search engine
Homeutilityअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आकाशवाणी झांसी में विशेष संवाद, नगर आयुक्त आकांक्षा...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आकाशवाणी झांसी में विशेष संवाद, नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने साझा किए विचार

देवेश प्रताप सिंह राठौर
झांसी, उत्तर प्रदेश। आकाशवाणी झांसी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झांसी की नगर आयुक्त आकांक्षा राणा उपस्थित रहीं। उनके आगमन पर आकाशवाणी झांसी की केंद्र निदेशक एवं कार्यक्रम प्रमुख अंजलि कुमारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। ‘नगर विकास में नारी शक्ति’ विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आकांक्षा राणा ने नगर के विकास, स्वच्छता अभियान और प्रशासनिक सुधारों में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाएँ एक सुदृढ़ और स्वच्छ नगर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। साथ ही उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि शहर का विकास केवल प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनता की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान अंजलि कुमारी ने आकाशवाणी झांसी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केंद्र केवल एक प्रसारण संस्था नहीं, बल्कि क्षेत्र की संस्कृति, भाषा और विकास का महत्वपूर्ण संचार सेतु है। उन्होंने कहा कि सूचना क्रांति के इस दौर में भी रेडियो अपनी विश्वसनीयता और सहज पहुंच के कारण आज भी लोगों के बीच विशेष स्थान रखता है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित इस संवाद का उद्देश्य समाज में कार्यरत महिला अधिकारियों की प्रेरणादायक कहानियों को लोगों तक पहुंचाना है, ताकि अन्य बेटियां भी उनसे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम और आकाशवाणी के बीच यह संवाद नगर के विकास में जनभागीदारी को बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इस विशेष संवाद का प्रसारण 8 मार्च को शाम 5:30 बजे आकाशवाणी झांसी केंद्र से किया जाएगा। कार्यक्रम में सहायक अभियंता एम.आई. खान, लिपिक मेरी फिलिप, पुनीत साहू, तकनीशियन योगेंद्र वर्मा, उद्घोषिका अल्पना श्रीवास्तव और शिवानी वर्मा, कार्यक्रम प्रस्तोता पुष्पेंद्र यादव, विपिन तिवारी, अर्चना त्रिपाठी, दीप्ति सक्सेना, सुची तिवारी, पिंकी यादव, चंचल प्रसारण सहायक आकाश वर्मा और आकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments