HomeMadhya Pradeshपुणे में बिना प्रिस्क्रिप्शन नशीली दवाओं की अवैध खरीद-फरोख्त पर मामला दर्ज

पुणे में बिना प्रिस्क्रिप्शन नशीली दवाओं की अवैध खरीद-फरोख्त पर मामला दर्ज

मुंबई। पुणे शहर में बिना लाइसेंस और डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के नशीली (गुंगीकारक) दवाओं का सेवन एवं अवैध खरीद-फरोख्त के उद्देश्य से दवाओं का भंडारण करने के मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को यह जानकारी गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने विधानपरिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान दी। इस संबंध में सदस्य चित्रा वाघ ने प्रश्न उठाया, जबकि सदस्य अभिजीत वंजारी ने पूरक प्रश्न पूछा। राज्यमंत्री योगेश कदम ने बताया कि इस प्रकरण में पांच लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं, जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोपपत्र भी दाखिल किया गया है। जब्त की गई दवाएं प्रमाणित हैं और वे किसी स्थानीय मेडिकल स्टोर से खरीदी गई नहीं पाई गईं।जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि संबंधित दवाओं की आपूर्ति राज्य के बाहर से की गई थी और आपूर्ति श्रृंखला की विस्तृत जांच जारी है। फिलहाल पुणे शहर में नकली नशीली दवाएं बनाने वाली कोई कंपनी पाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।राज्यमंत्री ने यह भी बताया कि पुणे सहित पूरे राज्य में इस प्रकार की दवाओं की अवैध बिक्री और नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन महाराष्ट्र द्वारा नियमित कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments