खटई संभर खेड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 92 मरीजों ने लिया परामर्श

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व एवं संयोजन में विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला के तहत बुधवार को ब्लॉक सरोसी के ग्राम खटई संभर खेड़ा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 92 मरीजों ने पहुंचकर चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में वेदांता हेल्थकेयर क्लीनिक, आवास विकास कॉलोनी, उन्नाव की चिकित्सकीय टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। मौसमी बदलाव को देखते हुए लोगों को बुखार, जुकाम और त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया। चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने, आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। इस दौरान क्लीनिक की चिकित्सकीय टीम, फार्मासिस्ट, एलटी, प्रबंधक मयंक बाजपेई, बूथ अध्यक्ष मनोज रावत, विपिन, राम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *