न्यू इंडिया की आकांक्षाओं के अनुरूप ‘न्यू खादी’ पर जोर, KVIC की 722वीं बैठक में व्यापक मंथन

अध्यक्ष मनोज गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक, युवाओं को फैशन, इनोवेशन, उद्यमिता और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल से खादी को जोड़ने पर जोर


मुंबई। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के मुंबई के विले पार्ले स्थित मुख्यालय में अध्यक्ष मनोज गोयल की अध्यक्षता में 29 सितंबर 2029 को आयोग की 722वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खादी एवं ग्रामोद्योग के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने तथा ग्रामीण परिवारों, कारीगरों, उद्यमियों और युवाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूप राशि सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और खादी-ग्रामोद्योग क्षेत्र से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग को ‘न्यू इंडिया’ की आकांक्षाओं के अनुरूप ‘न्यू खादी’ के रूप में आगे बढ़ाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान खादी ने सेवा, स्वावलंबन और ग्रामोदय की अपनी मूल भावना को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया है। अब खादी की विरासत को युवाओं की आकांक्षाओं और न्यू इंडिया की नई सोच से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस दिशा में युवाओं को खादी को केवल विरासत के रूप में नहीं, बल्कि फैशन, इनोवेशन, उद्यमिता और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। इसी सोच को ‘न्यू खादी’ की दिशा के रूप में रेखांकित किया गया। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से खादी एवं ग्रामोद्योग की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने तथा गांवों को आत्मनिर्भरता के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
“विरासत वही, सोच नई।
खादी वही, अंदाज नया।
यही है न्यू इंडिया की न्यू खादी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *