Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraबारामती में विमान हादसा: उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, शरद पवार बोले—‘इसे...

बारामती में विमान हादसा: उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, शरद पवार बोले—‘इसे राजनीति न बनाएं’

मुंबई/बारामती। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार का 28 जनवरी सुबह बारामती में हुए विमान हादसे में दुखद निधन हो गया। यह दुर्घटना सुबह करीब 8:45 बजे हुई। घटना की खबर मिलते ही पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है और पवार परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हादसे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा- यह महाराष्ट्र के लिए बहुत बड़ा झटका है। एक कर्तृत्ववान और सक्षम नेता हमसे चला गया। यह नुकसान कभी पूरा नहीं हो सकता। लेकिन हर चीज़ हमारे हाथ में नहीं होती। यह एक हादसा है, इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त शरद पवार दिल्ली में मौजूद थे। सूचना मिलते ही वे दोपहर में तत्काल बारामती पहुंचे। हेलिकॉप्टर से विमानतल पर उतरते ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से सबसे पहले सवाल किया- विमान कैसे और कहां गिरा? अधिकारियों ने उन्हें बताया कि विमानतल की धावपट्टी के अंतिम छोर से करीब एक किलोमीटर दूर, धावपट्टी से सटे एक गहरे इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे की परिस्थितियों को लेकर प्रशासन की ओर से जांच जारी है। अजित पवार के आकस्मिक निधन से राज्य की राजनीति में शून्य पैदा हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार शोक संदेश और श्रद्धांजलि दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments