Saturday, April 4, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraकल्याण–अहिल्यानगर स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत

कल्याण–अहिल्यानगर स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत

पुणे। कल्याण–अहिल्यानगर स्टेट हाईवे पर ओतुर स्थित कोलमाथा–नंदलाल लॉन के पास मंगलवार तड़के करीब 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है और सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर नागरिकों में भारी आक्रोश है। मृतकों की पहचान ओतुर (तालुका जुन्नर) निवासी वरद अमोल तांबे और पिरंगुट (पुणे) निवासी करण पावले के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार युवक कार से कल्याण की ओर जा रहे थे। ओतुर में कोलमाथा के पास सड़क पर मौजूद बड़े-बड़े गड्ढों से बचने की कोशिश में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। कार पहले सड़क किनारे स्थित बेल के पेड़ से टकराई, फिर एक बैरियर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों और ओतुर पुलिस ने तत्परता से बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ओतुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने वरद तांबे और करण पावले को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का ओतुर और आलेफाटा के निजी अस्पतालों में इलाज जारी है। इस घटना के बाद ओतुर में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने हादसे के लिए सड़क की जर्जर हालत को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि कोलमाथा–नंदलाल लॉन परिसर में लंबे समय से गहरे गड्ढे हैं और यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments