Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraएनसीपी के युवा नेता सुनील गिरी ने किया स्वर्णिम प्रदेश कार्यालय का...

एनसीपी के युवा नेता सुनील गिरी ने किया स्वर्णिम प्रदेश कार्यालय का दौरा, हार के कारणों का होगा मंथन

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव संपन्न होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पूर्व मुंबई यूथ अध्यक्ष व श्री सिध्दीविनायक गणपति मंदिर न्यास के पूर्व सदस्य सुनील दशरथ गिरी ने दैनिक स्वर्णिम प्रदेश के कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संपादक सुनील कुमार तिवारी से मुलाकात कर मौजूदा राजनीतिक हालात पर विस्तृत चर्चा की। कार्यालय आगमन पर संपादक सुनील कुमार तिवारी ने सुनील गिरी को शाल और स्वर्णिम प्रदेश की प्रति भेंट कर स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर विकास झा और ललित तिवारी भी उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस भेंट के दौरान मुंबई की राजनीति, बीएमसी चुनाव परिणाम और एनसीपी के प्रदर्शन को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। बीएमसी चुनाव में एनसीपी को मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील गिरी ने कहा-“कहीं न कहीं हम कम पड़े, यह सच्चाई है। लेकिन हार से निराश होने के बजाय अब आत्ममंथन की ज़रूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में पार्टी को हार के कारणों का गंभीर विश्लेषण करना होगा और जनता से टूटे जुड़ाव को फिर से मजबूत करने पर विशेष ध्यान देना होगा। सुनील गिरी ने यह भी कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर दोबारा सक्रिय करना, युवाओं और आम नागरिकों से सीधा संवाद बढ़ाना तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना ही पार्टी को भविष्य में मजबूती प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments