Friday, February 13, 2026
Google search engine
HomeFashionNew Lookप्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 4595 लाभार्थियों को पहली किस्त,...

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 4595 लाभार्थियों को पहली किस्त, महापौर ने वितरित किए स्वीकृति प्रमाण पत्र

झांसी, उत्तर प्रदेश। जनपद झांसी में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेशभर में 2 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 1 लाख रुपये की धनराशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की गई। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट नगर निगम झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई सभागार में देखा गया। कार्यक्रम में महापौर बिहारी लाल आर्य, सदर विधायक रवि शर्मा, पार्षदगण, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, डूडा से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। लाइव प्रसारण के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री द्वारा धनराशि हस्तांतरित की गई, लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। जनपद झांसी में कुल 4595 लाभार्थियों को पहली किस्त की राशि प्रदान की गई, जिसमें नगर निगम झांसी के 2875 तथा नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के 1720 लाभार्थी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों में से 10 लाभार्थियों को जिला नगरीय विकास अभिकरण की परियोजना निदेशक आकांक्षा राना द्वारा हस्ताक्षरित स्वीकृति प्रमाण पत्र महापौर बिहारी लाल आर्य के कर कमलों से वितरित किए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने योजना को गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा सहारा बताते हुए मुख्यमंत्री और सरकार का आभार जताया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के माध्यम से शहरी क्षेत्र में रहने वाले पात्र परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments