उन्नाव के अलमोना-प्यारेपुर में जलभराव का विधायक पंकज गुप्ता ने लिया जायजा

ग्रामीणों से जानी परेशानी, अधिकारियों को तत्काल राहत और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। विकास खंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम अलमोना एवं प्यारेपुर में जलभराव की समस्या की जानकारी मिलने पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी की मौजूदा व्यवस्था की जानकारी ली। विधायक ने ग्रामीणों और प्रभावित लोगों से संवाद कर जलभराव के कारण हो रही परेशानियों तथा उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव राहत एवं सहयोग दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान पंकज गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही वार्ता की और जलभराव से प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने के साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलभराव के कारण ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर स्थिति की लगातार निगरानी करें और जहां भी आवश्यकता हो, तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। हाल के दिनों में लगातार बारिश के बाद सदर विधायक सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के अन्य प्रभावित गांवों का भी दौरा कर चुके हैं और अधिकारियों को राहत संबंधी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *