Tuesday, November 25, 2025
Google search engine
HomeFashionमुंबई में 6-7 दिसंबर को होगा ग्लोबल यूथ फेस्टिवल, 10 हजार से...

मुंबई में 6-7 दिसंबर को होगा ग्लोबल यूथ फेस्टिवल, 10 हजार से अधिक युवा लेंगे भाग

मुंबई। शहर के युवाओं के लिए ग्लोबल यूथ फेस्टिवल का आयोजन 6 और 7 दिसंबर को जियो वर्ल्ड गार्डन, बांद्रा में किया जाएगा, जिसे स्पोर्ट्स एंड यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा श्रीमद राजचंद्र मिशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और स्पोर्ट्स एंड यूथ वेलफेयर मंत्री एडवोकेट माणिकराव कोकाटे की विशेष उपस्थिति रहेगी। इस फेस्टिवल में 10,000 से अधिक युवा भाग लेंगे, जहां उन्हें मन की शांति, एडवेंचर, आर्ट्स, कल्चर, म्यूजिक, योग-ध्यान, कम्युनिटी सर्विस और स्किल डेवलपमेंट जैसी विविध गतिविधियों का अनुभव मिलेगा। यह आयोजन देश का सबसे बड़ा यूथ फेस्टिवल बनने की ओर अग्रसर है और इसे एक यूथ मूवमेंट के रूप में देखा जा रहा है, जो व्यक्तिगत बदलाव के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देगा। लंदन और पुणे के सफल आयोजनों के बाद इस वर्ष मुंबई में इसका आयोजन किया जा रहा है। ग्लोबल यूथ कम्युनिटी 20 से अधिक देशों और 170 से अधिक शहरों में फैली एक प्रेरणादायी पहल है, जिसमें क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स, आर्टिस्ट्स, एंटरप्रेन्योर्स और चेंजमेकर्स शामिल हैं। फेस्टिवल में साइकलथॉन जैसे बड़े इवेंट्स, ग्रामीण विकास परियोजनाएं, स्वास्थ्य, पशु कल्याण और शिक्षा से जुड़े इनिशिएटिव्स भी शामिल होंगे। यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक प्रभाव और बदलाव का माध्यम बनेगा। साथ ही, यहां देश का सबसे बड़ा आउटडोर साउंड हीलिंग एक्सपीरियंस, विमेन एम्पावरमेंट, चाइल्ड एजुकेशन, ग्रामीण विकास, एनिमल वेलफेयर और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक विषयों के साथ-साथ म्यूजिक, आर्ट, मेडिटेशन, जर्नलिंग, पॉटरी और ड्रम सर्कल जैसी रोचक पॉप-अप गतिविधियां भी होंगी। अधिक जानकारी के लिए youthfestival.srmd.org वेबसाइट पर विज़िट किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments