Wednesday, November 12, 2025
Google search engine
HomeCrimeएएनसी की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से मुंबई लाया गया कुख्यात ड्रग तस्कर...

एएनसी की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से मुंबई लाया गया कुख्यात ड्रग तस्कर ‘अकबर खाऊ’

मुंबई। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एक बड़े ऑपरेशन में ओडिशा से कुख्यात ड्रग तस्कर अहमद मोहम्मद शफी शेख उर्फ अकबर खाऊ को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी लंबे समय से फरार था और कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांटेड था। एएनसी की घाटकोपर यूनिट ने पहले 12.8 लाख रुपए कीमत का 64 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) जब्त किया था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी फरीद रहमतुल्लाह शेख उर्फ फरीद चूहा ने पूछताछ में बताया कि यह ड्रग्स अकबर खाऊ से सप्लाई होता था। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। जांच में पता चला कि अकबर खाऊ का आपराधिक इतिहास लंबा है। ठाणे जिले में उसे पहले महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) के तहत गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने फिर से ड्रग तस्करी का कारोबार शुरू कर दिया था।
ओडिशा में छिपा बैठा था आरोपी
एक गोपनीय सूचना के आधार पर एएनसी ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर में उसका ठिकाना तलाश किया। सीनियर अधिकारियों की अनुमति के बाद, एएनसी की टीम ने 1 नवंबर 2025 को राजगांगपुर के रब्बानी चौक के पास छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे मुंबई लाया गया।
कोर्ट ने भेजा पुलिस हिरासत में
अकबर खाऊ को बुधवार को सेशंस कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 7 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अब तक इस मामले में दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और 64 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अकबर खाऊ के खिलाफ चोरी, मारपीट, एनडीपीएस एक्ट और मकोका की विभिन्न धाराओं के तहत 18 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ कुर्ला, वीबी नगर और मुंबई की अन्य एएनसी यूनिट्स में कई मामले लंबित हैं। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से शहर में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता मिली है और अब उससे जुड़े अन्य सप्लायर्स और नेटवर्क की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments