Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- 'मैं ब्राह्मण हूं, हमें...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- ‘मैं ब्राह्मण हूं, हमें आरक्षण नहीं मिला, यह भगवान का बहुत बड़ा उपकार’

नागपुर। महाराष्ट्र में मराठा और ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासत गर्माई हुई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- मैं ब्राह्मण जाति से हूं, भगवान ने हम पर जो सबसे बड़ा उपकार किया है, वह यह है कि हमें आरक्षण नहीं है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गडकरी ने आगे कहा- मैं हमेशा मजाक में कहता हूं कि महाराष्ट्र में ब्राह्मणों का कोई महत्व नहीं है, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार में ब्राह्मणों का बहुत महत्व है। मैं जब भी वहां जाता हूं, दुबे, मिश्रा, त्रिपाठी शक्तिशाली दिखते हैं। जैसे यहां मराठा जाति महत्वपूर्ण है, वैसे ही वहां ब्राह्मण शक्तिशाली है। मैं उनसे कहता हूं कि मैं जाति नहीं मानता। कोई भी व्यक्ति जाति, धर्म, भाषा से नहीं, बल्कि गुणों से महान होता है। राज्य में ओबीसी आंदोलन के बीच सरकार ने ओबीसी समुदाय की कैबिनेट-उप-समिति का गठन किया है। इस समिति के जरिए ओबीसी के लिए विकासात्मक निर्णय लेने और कल्याण योजनाओं का अध्ययन कर सुझाव देने का दावा किया गया है। समिति में सभी ओबीसी समुदाय के नेता शामिल हैं। वहीं, ओबीसी समुदाय अक्टूबर के पहले सप्ताह में सरकार के सरकारी आदेश के खिलाफ नागपुर में एक विशाल रैली आयोजित करने की योजना बना रहा है। ओबीसी नेता और कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि विभिन्न ओबीसी संगठन इसी सप्ताह अदालत में याचिका भी दायर करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई केवल ओबीसी के अधिकारों के लिए है और किसी का विरोध करने का उद्देश्य नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments