पावरलिफ्टिंग एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप के विजेता हुए पुरस्कृतआरएस एक्सेल अकादमी बनी टीम चैंपियन, महिला वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जिले में आयोजित जिला पावरलिफ्टिंग एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप-2026 में पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत और खेल प्रतिभा का परिचय दिया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित मुकाबलों के बाद विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टीम चैंपियनशिप में आरएस एक्सेल अकादमी ने प्रथम, रोक्सटा जिम ने द्वितीय और द अल्ट्राफिट जिम ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्ट्रॉन्गमैन अवार्ड के सब-जूनियर वर्ग में आरएस एक्सेल अकादमी के अनुराग वर्मा, जूनियर वर्ग में फिटनेस एडिक्ट के पुलकित यादव, सीनियर वर्ग में एसआर फिटनेस के विराट बाजपेयी और मास्टर वर्ग में गोल्ड जिम के मेराज अहमद ने खिताब अपने नाम किया। महिला डेडलिफ्ट टीम चैंपियनशिप में द अल्ट्राफिट जिम ने पहला, आरएस एक्सेल ने दूसरा और डेली डोज जिम ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला डेडलिफ्ट बेस्ट लिफ्टर के सब-जूनियर वर्ग में पूनम सिंह, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में रिशिमा पटेल तथा मास्टर वर्ग में अनीता रावत विजेता रहीं। महिला पावरलिफ्टिंग टीम चैंपियनशिप में आरएस एक्सेल ने प्रथम, अल्ट्राफिट ने द्वितीय और एसआर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पावरलिफ्टिंग स्ट्रॉन्ग वुमन के सब-जूनियर वर्ग में पूनम सिंह, जूनियर में रिशिमा पटेल, सीनियर में पूनम सिंह और मास्टर वर्ग में अनीता रावत को अवार्ड प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह ‘सनी’ ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जिले में पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट जैसे खेलों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने अगली प्रतियोगिता को राज्य स्तरीय स्वरूप देने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी राहुल शुक्ला, अध्यक्ष राम जन्म सिंह, प्रेसिडेंट शिवम सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी डॉ. मनीष सेंगर, उपाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी प्रतीक त्रिपाठी, प्रदुमराज और राहुल कश्यप सहित पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता के सभी निर्णायकों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *