Saturday, September 6, 2025
Google search engine
HomeBollywood‘धमाल 4’ का ऐलान: अजय देवगन संग पूरी टीम 2026 की ईद...

‘धमाल 4’ का ऐलान: अजय देवगन संग पूरी टीम 2026 की ईद पर लौटेगी हंगामा मचाने

बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘धमाल’ के तीन पार्ट अब तक दर्शकों के बीच खूब पसंद किए गए हैं और अब इस फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट यानी ‘धमाल 4’ भी आने वाला है। लंबे समय से चल रहे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो गई है। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की रिलीज डेट और स्टारकास्ट का खुलासा किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, गैंग आप लोगों के लिए लेकर आया है आज की ताज़ा खबर। जो अब जल्द ही लूटने जा रहा है आपका दिल और दिमाग। धमाल 4 साल 2026 की ईद पर सिनेमाघरों में आएगी। इस घोषणा के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कई फैंस ने कमेंट किया, इंतजार नहीं कर सकता, तो किसी ने लिखा, फिर से ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है। ‘धमाल 4’ का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं और इसमें अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, रवि किशन, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, उपेंद्र लिमये और अंजलि आनंद जैसे सितारे नजर आएंगे। गौरतलब है कि इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2007 में ‘धमाल’ से हुई थी। इसके बाद 2011 में ‘डबल धमाल’ और 2019 में ‘टोटल धमाल’ रिलीज हुई। अब इसका चौथा पार्ट ‘धमाल 4’ 2026 की ईद यानी 20 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। फिल्म को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि यह अपने हास्य और मस्ती से दर्शकों को फिर से लोटपोट कर देगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments