Tuesday, August 26, 2025
Google search engine
HomeLifestyleमालाड में स्कूल निजीकरण के विरोध पर कांग्रेस नेताओं को हिरासत में...

मालाड में स्कूल निजीकरण के विरोध पर कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता शनिवार को मालाड स्थित मालवणी टाउनशिप स्कूल के निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे, जहां पुलिस ने सांसद वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा गरीब बच्चों की शिक्षा छीनकर मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के स्कूलों को एनजीओ के हाथों में सौंप रही है। हिरासत में लिए जाने से पहले सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि 100 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए गए इन स्कूलों का उद्देश्य गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना था, लेकिन अब सरकार इसे खत्म करने पर तुली है। उन्होंने सवाल किया, “लगभग 1200 विद्यार्थी यहां पढ़ रहे हैं। जब पूरा खर्चा महानगर पालिका ने उठाया है, तो इसे निजी हाथों में क्यों सौंपा जा रहा है? वर्षा गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि सरकार पारदर्शिता के बिना सार्वजनिक संसाधनों को निजी संस्थाओं को सौंप रही है। कांग्रेस विधायक असलम शेख ने भी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार स्कूलों को बेचने का काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गरीब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी और इसके खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। शेख ने कहा, “अगर इसके लिए गिरफ्तार होना पड़े, तो हम तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments