बालाघाट भाजपा कार्यालय में ‘सहयोग सेल’, कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर सीधा संवाद

बालाघाट, मध्यप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से नियमित ‘सहयोग सेल’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी एवं पूर्व नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर ‘नानो’ कावरे और पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश दिलीप भटेरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पार्टी के अनुसार, सहयोग सेल का उद्देश्य कार्यकर्ताओं, सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंचाकर उनके निराकरण का प्रयास करना है।
‘जनहित और कार्यकर्ता हित सर्वोच्च प्राथमिकता’
जिला प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा, “सहयोग सेल केवल समस्याओं के निवारण का माध्यम नहीं, बल्कि सत्ता और संगठन के बीच सेतु के रूप में कार्यकर्ताओं के विश्वास को मजबूत करने का प्रयास है। मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समय पर समाधान होने से उनका उत्साह बढ़ता है और संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने जनहित और कार्यकर्ता हित को पार्टी की प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनिल धुवारे, जिला महामंत्री संजय मिश्रा, वरिष्ठ नेता दिलीप चौरसिया, जिला मंत्री सुधीर चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर, जिला कार्यालय मंत्री सुमित यादव, जिला मीडिया सह प्रभारी जितेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष राकेश सेवईवार, सुनील सोनू जैन, तपन राजा चौधरी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे, प्रज्ज्वल चौरसिया, अखिलेश चौरे, शुभम शिवाले, जयगिरी गोस्वामी और विक्की बिसेन सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर के अनुसार, सहयोग सेल के माध्यम से कार्यकर्ताओं की समस्याओं और सुझावों को सीधे वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने रखने की व्यवस्था की गई है। पार्टी का दावा है कि इससे संगठन के जमीनी स्तर और नेतृत्व के बीच संवाद को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
