Wednesday, March 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedZepto के खिलाफ एफडीए की बड़ी कार्रवाई, मुंबई के धारावी स्थित गोदाम...

Zepto के खिलाफ एफडीए की बड़ी कार्रवाई, मुंबई के धारावी स्थित गोदाम की खाद्य लाइसेंस रद्द

मुंबई। मुंबई के धारावी स्थित किराना डिलीवरी कंपनी Zepto (किरणाकार्ट टेक्नोलॉजीज़ प्रा. लि.) पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) महाराष्ट्र के मुंबई मंडल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी खाद्य व्यवसाय अनुज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री योगेश कदम के कार्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर, संयुक्त आयुक्त (खाद्य) मंगेश माने के मार्गदर्शन में की गई। निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम बोडके द्वारा किया गया, जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 और संबंधित नियमों के गंभीर उल्लंघन सामने आए। निरीक्षण में फफूंदी लगे खाद्य पदार्थ, गंदे और रुके हुए पानी के पास रखा स्टॉक, नियमानुसार ठंडा भंडारण तापमान न बनाए रखना, गीली और गंदी फर्श पर खाद्य सामग्री का अव्यवस्थित ढंग से रखा जाना, और समाप्त हो चुके उत्पादों को ताज़ा माल के साथ बिना पृथक्करण के रखा जाना जैसे गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इन सभी के आधार पर सहायक आयुक्त (खाद्य) अनुपमा बालासाहेब पाटिल ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 32(3) और विनियम 2.1.8(4) के तहत अनुज्ञप्ति निलंबित करने का आदेश जारी किया। यह निलंबन तब तक जारी रहेगा जब तक प्रतिष्ठान सभी नियमों का पूर्ण पालन नहीं करता और नियामक स्वीकृति प्राप्त नहीं करता। एफडीए महाराष्ट्र के आयुक्त राजेश नार्वेकर ने स्पष्ट किया है कि विभाग जनस्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त और पारदर्शी कार्रवाई करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments