
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और उनके प्रतिनिधिमंडल का मुंबई के राजभवन में स्वागत किया। प्रधानमंत्री के सम्मान में राज्यपाल द्वारा दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, विधान परिषद के अध्यक्ष प्रो. राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, प्रोटोकॉल मंत्री जयकुमार रावल, पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई, न्यूजीलैंड के पूर्व गवर्नर जनरल आनंद सत्यानंद और क्रिकेटर एजाज पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। प्रधानमंत्री के साथ आए प्रतिनिधिमंडल में माइकल फोर्ब्स (पीएमओ, प्रेस सचिव), मैट यंग (पीएमओ, प्रेस सचिव), जैकब ओ’फ्लेहर्टी (पीएमओ, संचार– सोशल मीडिया), मार्क टैलबोट (डीपीएमसी एफपीए), माननीय श्री पैट्रिक राटा (न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त), ग्राहम मॉर्टन (उप सचिव– एएजी), जोआना केम्पकर्स (डिवीजनल मैनेजर), मैथ्यू एयर्स (उप उच्चायुक्त) और ग्राहम राउज़ (महावाणिज्यदूत) उपस्थित थे। यह दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और व्यापार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, तथा आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




