Sunday, March 15, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमध्य रेल की एसी लोकल में अनियमित यात्रा रोकने के लिए विशेष...

मध्य रेल की एसी लोकल में अनियमित यात्रा रोकने के लिए विशेष पहल, 100 प्रतिशत शिकायत समाधान का दावा

मुंबई। मध्य रेल के मुंबई मंडल ने यात्रियों की संरक्षा और आराम को प्राथमिकता देते हुए एसी लोकल ट्रेनों में अनियमित यात्रा रोकने और प्रीमियम सेवाओं का स्तर बनाए रखने के लिए 25 मई 2024 को एक एसी क्लास टास्क फोर्स की शुरुआत की। यात्रियों की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए 24/7 व्हाट्सएप शिकायत नंबर- 7208819987 जारी किया गया है, जिस पर यात्री अनियमित यात्रा की घटनाओं की रिपोर्ट कर सकते हैं। 25 मई 2024 से 10 मार्च 2025 तक इस नंबर पर कुल 8735 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 157 पर तुरंत कार्रवाई की गई और 8578 शिकायतों का समाधान अगले दिन किया गया, जिससे 100 प्रतिशत शिकायत समाधान सुनिश्चित हुआ। इस पहल से शिकायतों में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई- जून 2024 में जहां दैनिक औसत 79 शिकायतें थीं, वहीं मार्च 2025 में यह घटकर 11 रह गईं। मध्य रेल द्वारा चलाए गए गहन टिकट जांच अभियानों के तहत, इसी अवधि में 82,776 यात्रियों को बिना उचित टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया और इनसे 2.71 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। औसतन प्रतिदिन 348 यात्री पकड़े गए और 1.14 लाख रुपये की वसूली हुई। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 (9 मार्च 2025 तक) में एसी लोकल में अनियमित यात्रा के 92,217 मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल 3.03 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में ऐसे 40,335 मामलों से 1.33 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। यानी, पिछले वर्ष की तुलना में मामलों में 128 प्रतिशत वृद्धि और जुर्माने में 126 प्रतिशत वृद्धि हुई। गौरतलब है कि मध्य रेल का मुंबई उपनगरीय नेटवर्क प्रतिदिन 1810 सेवाओं के माध्यम से लगभग 3.9 मिलियन यात्रियों को ले जाता है, जिसमें प्रतिदिन 66 एसी लोकल सेवाएँ शामिल हैं, जो लगभग 78,000 यात्रियों को सफर कराती हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे व्हाट्सएप नंबर 7208819987 पर मैसेज कर अनियमित यात्रा की रिपोर्ट करें (इस नंबर पर कॉल नहीं की जा सकती)। मध्य रेल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे उचित टिकट के साथ यात्रा करें और इस विशेष पहल का लाभ उठाएँ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments