HomeArchitectureBreaking21 सितंबर को जुहू बीच पर समुद्रतट सफाई अभियान

21 सितंबर को जुहू बीच पर समुद्रतट सफाई अभियान

मुंबई। हर साल की तरह इस साल भी 21 सितंबर को सुबह 7 बजे मुंबई के जुहू बीच पर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से समुद्र तट सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव प्रवीण दराडे ने इस अभियान की जानकारी दी। दराडे ने बताया कि यह सफाई अभियान अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली के सहयोग से राष्ट्रीय तटीय अभियान योजना के अंतर्गत देश के सभी 13 तटीय राज्यों में समुद्र तट सफाई अभियान चलाया जाएगा। मुंबई में यह सफाई अभियान जुहू बीच पर आयोजित होगा, जहां 21 सितंबर की सुबह 7 बजे से विभिन्न गतिविधियों के साथ तट की सफाई की जाएगी। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार जैसी प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी और अभियान का नेतृत्व करेंगी। बैठक में विभिन्न एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments