Friday, June 20, 2025
Google search engine
HomeMaharashtraमहाराष्ट्र पहुंचा मानसून, 10 जून तक मुंबई में दस्तक देने की उम्मीद:...

महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, 10 जून तक मुंबई में दस्तक देने की उम्मीद: आईएमडी

मुंबई। दक्षिण-पश्चिम महाराष्ट्र में मानसून गुरुवार को पहुंच गया जिससे राज्य को कुछ राहत मिली। भीषण गर्मी और गंभीर जल संकट से जूझने वाले हिस्सों को मानसून आने से विशेष राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक सुनील कांबले ने बताया कि मानसून दक्षिण कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले और पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि नौ से 10 जून के बीच मानसून मुंबई पहुंच सकता है। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लोग गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही गर्मी से स्थिति और भी खराब हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 34 जिलों के 11,565 गांवों और बस्तियों को बृहस्पतिवार तक सरकारी और निजी टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments