HomeArchitectureBreakingविनय शर्मा दीप को विभाग ने उत्कृष्ट कार्य हेतु किया सम्मानित

विनय शर्मा दीप को विभाग ने उत्कृष्ट कार्य हेतु किया सम्मानित

मुंबई। बृहन्मुंबाई महानगरपालिका सार्वजनिक आरोग्य विभाग जी/दक्षिण विभाग प्रभादेवी में कार्यरत कवि,लेखक एवं समाजसेवी विनय कुमार शर्मा को उत्कृष्ट कार्य हेतु शुक्रवार दिनांक 28 जुलाई 2023 को सम्मानित किया गया। उनके वरिष्ठ अधिकारी सं.निरिक्षक सुनील मोरे ने उत्कृष्ट कार्य हेतु नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। मोरे साहेब के साथ उनके वरिष्ठ सहकर्मी संनिरिक्षक दयाराम यादव, चैतन्य रावल, आर के दुधम, विजय देशमुख ने मिलकर सम्मान किया। मोरे सर ने यह सम्मान देते हुए कहा कि विनय कुमार शर्मा की तरह सभी कार्य करें जिससे आप सभी भी भविष्य में सम्मान प्राप्त कर सकें। मैने एक कर्मचारी का मनोबल बढ़ाने हेतु नगद धनराशि देकर सम्मानित किया ताकी इनका अनुसरण करते हुए सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। यह सम्मान ऐतिहासिक रुप से पहली बार हुआ है कि सर्वेलेंस निरीक्षक अपने एक सर्वेलंस अन्वेषक कर्मचारी का सम्मान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments