Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeCrimeदरगाह की रैली में औरंगजेब की तस्वीर के साथ युवकों ने किया...

दरगाह की रैली में औरंगजेब की तस्वीर के साथ युवकों ने किया डांस, फडणवीस बोले- नहीं किया जाएगा माफ

अहमदनगर। महाराष्ट्र में औरंगजेब की फोटो को लेकर विवाद झिड़ता नजर आ रहा है। अहमदनगर के मुकुंदनगर इलाके में एक रैली के दौरान कुछ मुस्लिम युवकों ने मुग़ल आक्रांता औरंगजेब की फोटो को लेकर डांस किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों ने सवाल उठाया और कहा की छत्रपति शिवाजी की धरती पर यह क्या हो रहा है। प्रशासन को ऐसी हरकत करने वालों पर लगाम लगाना चाहिए। धीरे-धीरे औरंगजेब की फोटो को लेकर विवाद ने तूल पकड़ा। जिसके बाद इसे लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। उपमुख्यमंत्री का इस विषय पर कहना है कि अगर कोई यहां औरंगजेब की फोटो दिखाएगा तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह पहली घटना नहीं है, बता दें कि कुछ महीने पहले भी महाराष्ट्र के वाशिम जिले में कुछ युवकों ने औरंगजेब की फोटो के साथ डांस किया था, जिसके बाद पुलिस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया था।
देवेंद्र फडणवीस क्या बोले
इस घटना को लेकर देवेंद्र फडणवीस से जब सवाल किया गया तो उनका कहना था कि अगर कोई इस राज्य में औरंगजेब की फोटो दिखायेगा तो उसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। हमारे देश में, महाराष्ट्र में हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज और धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की मूर्ति हो सकती है। हमारे आराध्य वो हो सकते हैं, औरंगजेब नहीं। अगर यहां कोई औरंगजेब का नाम लेता है, उसकी तस्वीर को पूजता है, उसके साथ डांस करता है तो उसे किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा।
पूरा मामला जानिए
ये मामला तब शुरू हुआ जब अहमदनगर के मुकुंदनगर इलाके में रविवार को एक रैली निकाली गई। इस रैली में कुछ युवकों ने औरंगजेब की फोटो के साथ जमकर डांस किया। जिसका किसी ने विडियो बना कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा कि एक युवक औरंगजेब की फोटो लिए हुए है और कुछ लोगों ने उसे अपने कंधें पर बिठाया हुआ है। यानी उसका साथ दे रहे हैं। यह घटना एक समुदाय को पसंद नहीं आई। जिसके बाद इसका विरोध शुरू हो गया, और राज्य की प्रशासन से सवाल होने शुरू हो गए। इसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कड़े शब्दों से संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments