Saturday, October 19, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraमोटरसाइकिल के पहिए में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

मोटरसाइकिल के पहिए में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी 27 वर्षीय महिला का दुपट्टा दोपहिया वाहन के पहिये में फंस जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नायगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार को सुबह हुई जब मुंबई के कांदिवली की रहने वाली प्रतिमा यादव अपने पति के साथ यहां वसई इलाके में एक मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं। अधिकारी ने बताया कि बपाने गांव के पास राजमार्ग पर प्रतिमा का दुपट्टा मोटरसाइकिल के पहिये में फंस गया और गला घुटने के बाद वह दोपहिया वाहन से नीचे गिर गयी। पुलिस ने बताया कि महिला को गंभीर चोटें आईं और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments