Sunday, February 22, 2026
Google search engine
HomeCrimeलड़की ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने ब्लेड से काटा...

लड़की ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने ब्लेड से काटा गला, हालत गंभीर

मुंबई। मुंबई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। परेल इलाके में कथित तौर पर शादी के लिए नहीं मानने पर प्रेमी ने 25 वर्षीय युवती का गला चीर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और जब महिला ने विवाह का प्रस्ताव ठुकरा दिया तो आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की हालत गंभीर है। शुरुआती जांच में पता चला कि मंगलवार को दोपहर में कालाचौकी इलाके में रहने वाली महिला के घर पर 44 वर्षीय आरोपी गया और उस पर जानलेवा हमला किया। पीड़िता का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह बेहोश है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पेशे से चालक है। वह कालाचौकी इलाके के परशुराम नगर में रहता है। जबकि पीड़ित महिला अपने दो भाइयों के साथ इसी इलाके में रहती है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी के एक साल से महिला के साथ प्रेम-संबंध थे। वह महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला तैयार नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात दोनों के बीच इसी को लेकर बहस हुई और महिला ने कुछ लोगों के सामने उसका अपमान कर दिया। जिसके बाद मंगलवार को दोपहर में कथित तौर पर आरोपी पीड़िता के घर में घुस गया और ब्लेड से उसका गला काट दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर कुछ पड़ोसी उसके घर पहुंचे लेकिन आरोपी तब तक फरार हो गया। पीड़ित महिला को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर है। घटना के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई और आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोच लिया गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments