Wednesday, March 25, 2026
Google search engine
HomeCrimeUna: महिला दुकानदार से छेड़छाड़, केस दर्ज

Una: महिला दुकानदार से छेड़छाड़, केस दर्ज

Una

ऊना: (Una) जिला के गगरेट कस्बा में एक महिला दुकानदार के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में है। पीड़ित महिला की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने एक दुकानदार के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस बाबत आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

जिला ऊना की एक विवाहित महिला का पति कहीं बाहर कार्यरत है और महिला गगरेट में खुद दुकान चला रही है। महिला द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से गगरेट का एक दुकानदार उसे लगातार तंग कर रहा है।

वह उसके साथ पहले अश्लील बातें करने लगा और उसके द्वारा उसे नजरंदाज करने पर एक दिन जब वह दुकान की पिछली तरफ गई तो वह आया और उसे जबरन पकड़ लिया इसके द्वारा विरोध जताने पर वह भाग गया। अब जब उसके पति घर आए तो उसने उन्हें सारी बात बताई और न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

एसपी अर्जितसेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments