Saturday, September 28, 2024
Google search engine
HomeFashionमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रक हादसा, भीषण टक्कर में एक गंभीर रूप से...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रक हादसा, भीषण टक्कर में एक गंभीर रूप से घायल

मुंबई। मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक की कुछ वाहनों से टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर जख्मी हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो का केबिन बुरी तरह पिचक गया। यह हादसा मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर आज तड़के खोपोली इलाके में पुणे से मुंबई जाने वाली लेन पर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार टेंपो ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिस वजह से ट्रक की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे चालक अंदर ही फंस गया। बाद में काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायल ट्रक चालक को एंबुलेंस से पनवेल के एमजीएम अस्पताल भेजा गया। हादसे की वजह से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। बाद में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments