
मुंबई। महाराष्ट्र के पुलिस विभाग की गुरुवार को नींद उड़ गई। एक अंजान शख्स ने राज्य के मंत्रालय में बम होने की धमकी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अंजान शख्स महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से बात करना चाहता था। हालांकि, सीएम से उसकी बात नहीं हो पाई और उसने मंत्रालय में बम रखे होने की धमकी दे डाली। महाराष्ट्र में मंत्रालय में बम रखे होने की धमकी का कॉल आने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। पुलिस ने कॉल करने वाले की जांच के लिए सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, अंजान शख्स ने राज्य के अहमदनगर जिले से फोन किया था।
15 दिन में दूसरी धमकी
अब तक मिली खबर के मुताबिक, गुमनाम कॉलर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात करना चाहता है। पिछले 15 दिनों में दूसरी बार अंजान कॉल के माध्यम से राज्य के मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये कॉल अहमदनगर के किसी बालकृष्णा भाउसाहेब धाकने की ओर से आया था।