Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraउपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय...

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

मुंबई। राज्य के उपमुख्यमंत्री तथा वित्त एवं नियोजन मंत्री अजित अनंतराव पवार के निधन की सूचना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 28 से 30 जनवरी 2026 तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। यह जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग (राजशिष्टाचार) की ओर से जारी सूचना में दी गई है। सूचना के अनुसार, दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। शोक अवधि के दौरान राज्य की उन सभी इमारतों पर, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, तिरंगा आधा झुका रहेगा। इसके साथ ही, इस अवधि में किसी भी प्रकार के सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। सरकार ने यह भी बताया है कि बुधवार, 28 जनवरी 2026 को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। अजित पवार के कथित निधन की खबर से राज्य की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर है। सरकार की ओर से आगे की जानकारी समय-समय पर साझा किए जाने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments