Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeIndiaनांदेड में 24-25 जनवरी को होगा ‘हिंद दी चादर’ आयोजन, अमित शाह...

नांदेड में 24-25 जनवरी को होगा ‘हिंद दी चादर’ आयोजन, अमित शाह ने स्वीकारा निमंत्रण

नई दिल्ली। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी समागम वर्ष के अवसर पर “हिंद दी चादर” नामक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन 24 और 25 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के नांदेड में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का निमंत्रण राज्यस्तरीय समागम समिति के सदस्यों ने केंद्रीय गृह एवं सहकार मंत्री अमित शाह को व्यक्तिगत भेंट के दौरान दिया। नई दिल्ली में महाराष्ट्र राज्य स्तरीय समागम समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण सौंपा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 25 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। इस अवसर पर पोहरादेवी के महंत बाबूसिंह महाराज (सह-अध्यक्ष), समन्वय समिति के अध्यक्ष रामसिंह महाराज, नांदेड स्थित गुरुद्वारा प्रशासक डॉ. विजय सतबीर सिंह, समन्वयक रामेश्वर नाइक, सह-समन्वयक जसपाल सिंह, समिति सदस्य चरणदीप सिंह (हैप्पीसिंह), सतीश निहलानी तथा सह-निमंत्रक तेजासिंह बावरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नांदेड के मोदी मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 जनवरी को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यक्रम का निमंत्रण स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जनवरी को इस समागम में शामिल होंगे। समिति ने बताया कि यह आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के बलिदान, साहस और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments