
पुणे। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन परिसर में राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों से भेंट की और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में नगरीय विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाल, विधायक बापूसाहेब पठारे, विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार, पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे, कोल्हापुर रेंज के विशेष पुलिस महानिरीक्षक सुनील फुलारी, पुणे महानगरपालिका आयुक्त नवल किशोर राम, पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका आयुक्त शेखर सिंह, जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल, पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल सहित सेना के अधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि, नागरिक और स्कूली छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




