Thursday, August 7, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedविद्यार्थियों का विदेश में शिक्षा का सपना अब भारत में ही होगा...

विद्यार्थियों का विदेश में शिक्षा का सपना अब भारत में ही होगा पूरा : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र सरकार ने पाँच विदेशी विश्वविद्यालयों को दिए LOI

मुंबई। अब भारतीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि राज्य सरकार ने शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत पाँच विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ आशय पत्र (LOI) प्रदान किए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने “मुंबई राइजिंग: क्रिएटिंग एन इंटरनेशनल एजुकेशन सिटी” कार्यक्रम में इन विश्वविद्यालयों को यह पत्र सौंपे। यह देश में विदेशी विश्वविद्यालयों के पहले शैक्षणिक हब की नींव है, जो मुंबई और नवी मुंबई में आकार लेगा। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, अब हमारे छात्रों को विदेश जैसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने देश में ही मिलेगी। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट एक वैश्विक शिक्षा क्लस्टर तैयार किया जा रहा है, जिसमें प्रारंभिक चरण में यूनिवर्सिटी ऑफ एबरडीन (यूके), यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क (यूके), वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी (ऑस्ट्रेलिया), इलिनॉय इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (अमेरिका) और इस्तितुतो यूरोपीओ दी डिज़ाइन (IED, इटली) जैसे पांच संस्थान शामिल हैं। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, UGC अध्यक्ष विनीत जोशी, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और इटली के प्रतिनिधि, व आमंत्रित विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने इस पहल को “विकसित भारत” की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि “यह भारत को वैश्विक शिक्षा मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाएगा। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इन विश्वविद्यालयों का कैंपस नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा क्षेत्र में बनाया जाएगा, जहां दीर्घकाल में दस विश्वविद्यालयों का एक शैक्षणिक क्लस्टर विकसित किया जाएगा। यह क्षेत्र आने वाले वर्षों में मेडिसिटी, स्पोर्ट्स सिटी और इनोवेशन सिटी जैसे आधुनिक शहरी हब्स का हिस्सा बनेगा। हाल ही में वेस्टर्न यूनिवर्सिटी और गोंडवाना विश्वविद्यालय के बीच एक समझौता भी हुआ है।
नवी मुंबई में आने वाले पाँच वैश्विक विश्वविद्यालयों का संक्षिप्त परिचय:
यूनिवर्सिटी ऑफ एबरडीन (यूके): स्कॉटलैंड का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जो भारत में कैंपस खोलने वाला पहला स्कॉटिश संस्थान होगा। यह पहले से ही भारत के IIT, AIIMS, मणिपाल, ICAR, ICMR जैसे संस्थानों से सहयोग कर रहा है।
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी (ऑस्ट्रेलिया): ऑस्ट्रेलिया के Group of Eight का हिस्सा और विश्व के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में गिने जाने वाला यह संस्थान STEM विषयों में विशेष रूप से उत्कृष्ट शिक्षा देगा।
यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क (यूके): रसेल ग्रुप से संबद्ध यह अनुसंधान-केंद्रित विश्वविद्यालय AI, साइबर सुरक्षा, क्रिएटिव इंडस्ट्रीज और बिजनेस जैसे क्षेत्रों में उद्योग उन्मुख पाठ्यक्रम पेश करेगा।
इलिनॉय इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (अमेरिका): भारत में कैंपस खोलने वाला पहला अमेरिकी विश्वविद्यालय। यह इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और बिजनेस में विशेष शिक्षा देगा और अपने प्रसिद्ध Elevate Program के तहत छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा।
IED (इस्तितुतो यूरोपीओ दी डिज़ाइन), इटली: यूरोप का प्रमुख डिज़ाइन संस्थान, जो फैशन, प्रोडक्ट डिज़ाइन और विज़ुअल कम्युनिकेशन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में वैश्विक स्तर की शिक्षा देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments