Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraश्री गहोई वैश्य पंचायत झाँसी का 29वां सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 10...

श्री गहोई वैश्य पंचायत झाँसी का 29वां सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 10 जोड़े बने हमसफ़र

देवेश प्रताप सिंह राठौर
झाँसी, उत्तर प्रदेश।
श्री गहोई वैश्य पंचायत झाँसी के तत्वावधान में 29वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सिद्धेश्वर मंदिर परिसर स्थित विवाह वाटिका में धार्मिक रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर समाज के 10 जोड़े विधिवत विवाह बंधन में बंधे और नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में गहोई वैश्य समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं युवा वर्ग की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सम्मेलन के मुख्य अतिथि गहोई वैश्य महासभा के अध्यक्ष रामगोपाल छिरोलिया (डललू भईया) एवं महासभा के महामंत्री दीपक सांवला रहे। अतिथियों का स्वागत तिलक एवं माल्यार्पण कर किया गया, जिसके पश्चात विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही आयोजन स्थल पर मांगलिक वातावरण बना रहा। परंपरागत सजावट, ढोल-नगाड़ों, मंगल गीतों और वैवाहिक रस्मों के बीच वर-वधुओं ने सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। समाजबंधुओं ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय और समृद्ध भविष्य की कामना की। सामूहिक विवाह सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व में श्री गहोई वैश्य पंचायत की एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसकी अध्यक्षता रामप्रकाश नाछोला ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए थे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अध्यक्ष कमलेश सेठ (रज्जू) ने बताया कि सम्मेलन में विवाह करने वाले सभी 10 जोड़ों को पंचायत की ओर से संपूर्ण वैवाहिक सामग्री उपलब्ध कराई गई। वहीं विशाल गुप्ता ने जानकारी दी कि नवविवाहित जोड़ों को उपयोगी घरेलू सामग्री एवं उपहार भी प्रदान किए गए। सम्मेलन में नवदम्पतियों को आवश्यकतानुसार एक्टिवा स्कूटर, एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, पलंग, फ्रिज, अलमारी, सिलाई मशीन, मिक्सर, सोफा सेट, ड्रेसिंग टेबल सहित अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री देने की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद नागरिया, पंच हरिओम सेठ, राधेश्याम निखरा, रमेश सेठ, राजेन्द्र नगरिया, बृजेश बड़ोनिया, राजेन्द्र गेडा, अमित सेठ (सर जी), संजीव सोनी, उमेश गुप्ता, ओमप्रकाश बिशोरी, संजय डांगे, केदारनाथ पहाड़िया, डॉ. संदीप सरावगी, प्रदीप नगरिया, अरुण सेठ, ओमप्रकाश खांगट, अशोक बरसैंया, राकेश रावत, जे.पी. कटारे, भरत सेठ, अल्लू गांधी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल रहे। इस अवसर पर झाँसी के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज की एकता, सेवा और संस्कारों का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब विवाह आयोजनों में दिखावा बढ़ता जा रहा है, ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने नव वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए युवाओं से भी समाजसेवा में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक प्रकाश नेता द्वारा किया गया। अंत में श्री गहोई वैश्य पंचायत झाँसी ने सभी अतिथियों, समाजबंधुओं और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवदम्पतियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments