Thursday, April 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशवार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मुख्य अतिथि डॉ. संदीप ने...

वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मुख्य अतिथि डॉ. संदीप ने किया सम्मानित

देवेश प्रताप सिंह राठौर/ झांसी, उत्तर प्रदेश। आदर्श विवेकानन्द पब्लिक स्कूल, उन्नाव बालाजी में वार्षिक उत्सव एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सज्जन सिंह यादव ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राघवेंद्र दुबे (अध्यक्ष प्रेस क्लब पिधोर), लक्ष्मन यादव (पूर्व सरपंच उनाव), नरेंद्र चौबे (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), ज्ञान सिंह यादव, सिया सारण (प्रधान मवई गिर्द), रविंद्र यादव (धमना), बाबू सिंह (काशी मंडल) तथा धर्मेंद्र सिंह (प्रयागराज मंडल) उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिकों में अवधेश चौबे, रोहित तिवारी, नवल सेन, अमर सिंह, भगवान सिंह, सुरेंद्र श्रीवास, जितेंद्र कुशवाहा, सोनू कुशवाह, शीलू यादव, सुरेंद्र यादव, सुरेश पाल, दीपक पटेल एवं उत्तम पटेल की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।  मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि “विद्यालय केवल शिक्षा देने का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र होता है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिभा को निखारने का कार्य करते हैं। आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्रनिर्माता हैं, इसलिए हमें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।” उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम में वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी डॉ. संदीप सरावगी ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन बृजनंदन यादव ने किया, जबकि अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments