Wednesday, October 15, 2025
Google search engine
HomeMaharashtraबिल्ली की जान बचाने के लिए एक के बाद एक कुएं में...

बिल्ली की जान बचाने के लिए एक के बाद एक कुएं में उतरे छह लोग, ५ की दम घुटने से मौत

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक बिल्ली को बचाने के दौरान पांच ग्रामीणों की मौत हो गई। यह हादसा अहमदनगर जिले के नेवासा तालुका के वाडकी गांव में देर रात हुआ। इससे गांव में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि उक्त कुएं का इस्तेमाल बायोगैस गड्ढे के रूप में किया जाता था। अहमदनगर के नेवासा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव ने कहा बचाव दल ने छह लोगों में से पांच के शव बरामद किए है। सभी एक बिल्ली को बचाने की कोशिश करते समय हादसे का शिकार बन गए। एक व्यक्ति जो कमर में रस्सी बांधकर कुएं में उतरा था, उसे बचा लिया गया है। उसका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बिल्ली को बचाने की कोशिश में पांचों लोग एक के बाद एक कुएं में कूद गए। कुएं में जानवरों का गोबर जमा किया जाता था। संभावना जताई जा रही है कि सभी पीड़ित जहरीली गैस के संपर्क में आ गए थे। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा, पीड़ितों में से एक विजय माणिक काले (३५) को कुएं से जल्दी बाहर निकाला गया, जिससे उसकी जांच बच गई। उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, अब उसकी हालत स्थिर है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, पीड़ितों तक पहुंचने के लिए कुएं में मौजूद घोल को हटाने के लिए अहमदनगर नगर निगम के दो बड़े सक्शन पंप लगाये गए थे। साथ ही अर्थ मूवर्स को भी घटनास्थल पर लाया गया था। वहीं पांच एंबुलेंस भी मौके पर तैयार रखी गई थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments