
ग्रोवन नेक्सस ने हटके सॉफ्ट और रोमेंटिक गीत पेश किया है। जो रिलीज के साथ ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है। ग्रोवन नेक्सस पंजाबी सिंगर शिवराज सिंह और अंजली का नया गाना ‘आरजू’ लेकर आये हैं। जिसे कंपोज व लिरिक्स खुद इन दोनों ने ही किया है और गाने का पिक्चराइजेशन भी शिवराज सिंह और अंजली पर किया गया है।
गाने में दोनों के बीच का प्यार बखूबी नजर आ रहा है। ये एक रोमेंटिक सांग है, जो आजकल की जनरेशन में बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। गाने का फिल्मांकन भी बहुत सुंदर व सादगी भरे तरीके से किया गया है। गाने को देश की कई रमणीय लोकेशंस पर फिल्माया गया है, जिसे देखकर हमें अपने कॉलेज के दिन याद आ जाते हैं। जब हम भी अपनी प्रेमिका के साथ ऐसे ही मॉल और गार्डन में घूमा करते थे। कुछ भी कहो आरज़ू ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।
ग्रोवन नेक्सस रिकार्डस द्वारा प्रस्तुत इस रोमेंटिक ‘आरजू’ सांग को सिंगर शिवराज सिंह और अंजली ने कंपोज किया व गाया भी है। इसके लिरिक्स भी खुद शिवराज और अंजली ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक प्रियांशु झा ने दिया है। गाने का वीडियो डायरेक्शन विपिन रघुवंशी ने किया है। इसके प्रोड्यूसर शिवराज सिंह हैं। गाने के फुल राइट्स ग्रोवननेक्सस रिकार्ड्स के पास हैं।