
मुंबई। दहिसर पूर्व शक्ति सेवा संघ मध्यमिक विद्यालय के पर्यवेक्षक लालजीत पी तिवारी का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह विद्यालय सभागृह में संपन्न हुआ। विद्यालय के संस्थापक डॉक्टर हृदय नारायण मिश्र ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर गौरव मूर्ति का सम्मान किया। इस अवसर पर डॉक्टर हृदय नारायण बी मिश्र ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता। शिक्षक की जवाबदारी सेवानिवृत्त होने के बाद और बढ़ जाती है। इस अवसर पर रामनयन दूबे, डॉ राधेश्याम तिवारी, सुशील दूबे, निवास दूबे, नयना पडिया, दुर्गावती यादव, मनोज चतुर्वेदी, जवाहर लाल प्रजापति आदि शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्याध्यापिका सौ.सुधा व्ही तिवारी ने तिवारी जी के कार्यों की सराहना की। डॉ राधेश्याम तिवारी ने पर्यवेक्षक लाल जीत तिवारी को स्वस्थ समृद्ध एवं दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से की। कार्यक्रम बड़े ही अच्छे ढंग से संपन्न हुआ।




