HomeArchitectureBreakingसोलापुर-पुणे-मुंबई हवाई मार्ग के लिए एक वर्ष की व्यवहार्यता अंतर निधि मंजूरी

सोलापुर-पुणे-मुंबई हवाई मार्ग के लिए एक वर्ष की व्यवहार्यता अंतर निधि मंजूरी

मुंबई। महाराष्ट्र कैबिनेट ने मंगलवार को सोलापुर-पुणे-मुंबई हवाई मार्ग के लिए उड़ान योजना के अंतर्गत एक वर्ष के लिए प्रति सीट व्यवहार्यता अंतर निधि (वीजीएफ) देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार द्वारा आम जनता के लिए हवाई यात्रा सस्ती और सुलभ बनाने हेतु शुरू की गई उड़ान (क्षेत्रीय संपर्क योजना) को सोलापुर हवाई अड्डे पर भी लागू किया जाएगा। इस योजना के प्रभावी होने तक, एक वर्ष के लिए प्रति सीट 3,240 रुपये की दर से (शत-प्रतिशत वीजीएफ) व्यवहार्यता अंतर निधि प्रदान की जाएगी, जिससे सोलापुर-पुणे-मुंबई मार्ग पर हवाई यात्रा की लागत कम करने में मदद मिलेगी। इस निधि का लाभ सोलापुर-मुंबई और सोलापुर-पुणे मार्गों पर उड़ान संचालन करने वाली स्टार एयर कंपनी को दिया जाएगा। इसके लिए 17 करोड़ 97 लाख 55 हजार 200 रुपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जब यह क्षेत्रीय संपर्क योजना पूरी तरह से लागू हो जाएगी, तो सरकारी वित्तपोषण बंद कर दिया जाएगा और केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत 20 प्रतिशत व्यवहार्यता अंतर निधि दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments